Rahul dravid: Cricket News & Match Updates
इधर गांगुली को बनाया गया बीसीसीआई का बॉस, उधर राहुल द्रविड़ बने सुपरगुरू !
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) देश के खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर 16 देशों के युवा खिलाड़ियों को भारत के बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा प्रशिक्षित करने का अपना वादा पूरा कर रहा है। इसी साल 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन में राष्ट्रमंडल देशों की सरकारों के मुखियाओं के साथ मिलकर वादा किया था कि भारत अंडर-16 के बालक-बालिकाओं के लिए अपने देश में ट्रेनिंग कैम्प लगाएगा।
इस समय बोस्टवाना, कैमरून, केन्या, माजाबिके, मौरिशस, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, यूगांडा, जाम्बिया, मलेशिया, सिंगापुर, जमैका, त्रिनिदाद एंड टोबागो, फिजि और तनजानिया से कुल 18 लड़के और 17 लड़कियां बेंगलुरू में एक अक्टूबर से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में चलाए जा रहे एक महीने के शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों को भारत के पूर्व कप्तान और एनसीए के कोच राहुल द्रविड़ प्रशिक्षण दे रहे हैं।
इस कार्यक्रम का मकसद हर खिलाड़ी को पहचानना और फिर उसके मुताबिक उसे प्रशिक्षित करना है। साथ ही उसके लिए एक कार्यक्रम तैयार करना है जिसके माध्यम से वह अपने खेल के स्तर को सुधार सके।