Rajat patidar: Cricket News & Match Updates
VIRAT फैंस का टूटा दिल, IPL 2025 के लिए RCB के नए कप्तान चुने गए Rajat Patidar; इस खास लिस्ट का भी बने हिस्सा
इंडियन प्रीमियल लीग (IPL 2025) का आगामी सीजन शुरू होने में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है, ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने गुरुवार, 13 फरवरी को बड़ा ऐलान करते हुए अपने नए कप्तान का नाम दुनिया के सामने रखा। गौरतलब है कि आरसीबी फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर अपनी फ्रेंचाइजी के लिए लीडर का रोल निभाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका है। RCB के नए कप्तान के तौर पर 31 साल के रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को चुना गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। RCB ने गुरुवार को एक खास इवेंट का आयोजन करके अपने नए कप्तान का ऐलान किया और रजत पाटीदार को इस भूमिका के लिए चुना। आपको बता दें कि रजत पाटीदार साल 2021 से ही इस टीम का हिस्सा हैं और अब तक आईपीएल में 27 मैच खेलकर 34.74 की औसत और 158.85 की स्ट्राइक रेट से 799 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट में 1 सेंचुरी और 7 हाफ सेंचुरी ठोकने का कारनामा किया है। ये भी जान लीजिए कि उन्हें आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। Read More...