Ranji trophy 2024: Cricket News & Match Updates
Not Finished... चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में मचाया तहलका, झारखंड़ के खिलाफ ठोक डाला दोहरा शतक
Cheteshwar Pujara Double Century, Ranji Trophy: भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने रणजी ट्रॉफी 2024 में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए झारखंड के खिलाफ धमादेकार दोहरा शतक जड़ा है। पुजारा ने 317 गेंदों का सामना करके अपना दोहरा शतक पूरा किया जो कि उनके फर्स्ट क्लास करियर का 17वां दोहरा शतक है। इसी के साथ ही अब उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी के लिए भी अपने दरवाजे खोल दिये हैं।
आपको बता दें कि चेतेश्वर पुजारा को हाल ही में भारतीय चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना था। चयनकर्ताओं ने भविष्य को देखते हुए यशस्वी और शुभमन गिल जैसे युवाओं को टीम में जगह देने की इच्छा जताई है जिस वजह से पुजारा की टीम में जगह नहीं बन पा रही। हालांकि अब पुजारा ने एक बार फिर डबल सेंचुरी ठोककर अपनी काबिलियत दुनिया को दिखा दी है। Read More...