Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी, मुंबई मजबूत स्थिति में
टीम इंडिया के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को हरियाणा के खिलाफ मैच में मजबूत बढ़त दिलाई। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में सूर्यकुमार ने 70 रन की शानदार पारी खेली। पहले पारी में सिर्फ 9 रन पर आउट होने वाले सूर्या ने इस बार अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (88 नाबाद) के साथ 129 रन की साझेदारी की, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस पारी की बदौलत मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ 292 रन की लीड बनाई और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
मुंबई को मैच में मजबूत बढ़त दिलाने में शार्दुल ठाकुर की अहम भूमिका रही। सुबह के सेशन में उनकी घातक गेंदबाजी ने हरियाणा को मात्र 301 रन पर समेट दिया। शार्दुल ने 6 विकेट लेकर हरियाणा के बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी। मुंबई के स्पिनरों शम्स मुलानी और तनुश कोटियन ने भी 2-2 विकेट लेकर हरियाणा की पारी को तहस-नहस करने में मदद की।
मुंबई की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर आकाश आनंद (10) और आयुष म्हात्रे (31) जल्दी आउट हो गए। सिद्धेश लाड (43) भी अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए और जयंत यादव की गेंद पर आउट हो गए। मुंबई का स्कोर 116/3 था, लेकिन सूर्यकुमार यादव और अजिंक्य रहाणे ने पारी संभालते हुए मैच का रुख बदल दिया।
सूर्यकुमार यादव, जो पिछले कुछ मैचों से बल्ले से संघर्ष कर रहे थे, इस बार अटैकिंग मोड में नजर आए। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 28 रन बनाकर अपनी मंशा जाहिर की। हरियाणा के गेंदबाज सुमित कुमार को एक ही ओवर में तीन चौके जड़ दिए—पहला सीधा मैदान के बीच, दूसरा स्लिप के पास से और तीसरा पॉइंट के ऊपर से। रहाणे ने भी उनका साथ दिया और एक शानदार कट शॉट खेला, जो उनके फॉर्म को दर्शाता है। Read More...
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
Ranji Trophy: Shardul, Rahane Put Mumbai Ahead; Dogra Leads J&K’s Strong Comeback
Ranji Trophy QFs: Nidheesh, Anshul, Chintan Shine On Opening Day (round-up)
Virat Kohli Is Fit And Available For Selection In Second ODI, Confirms Sitanshu Kotak
Ranji Trophy: J&K Aim To Extend Dream Run Vs Kerala; Saurashtra Eye Experience To Edge Gujarat In QF
Indian Team Should Start With Rahul Ahead Of Pant For ODIs Against England, Says Bangar
हरियाणा बनाम मुंबई रणजी क्वार्टर फाइनल कोलकाता शिफ्ट
காயம் காரணமாக ரஞ்சி கோப்பை தொடரை தவறவிடும் சஞ்சு சாம்சன்!
Harbhajan Urges Abhishek To Bowl More, Says He Possesses Qualities Of A Good Left-arm Spinner
Ranji Trophy: Suryakumar And Dube Included In Mumbai’s Squad For Quarterfinal Against Haryana
'Proud' Father Rajkumar Thanks Fans For Supporting Son Abhishek Sharma After Wankhede Heroics
Ranji Trophy: Quarterfinal Between J&K And Kerala To Be Held In Pune, Confirms MCA
Ranji Trophy: J&K Enter Quarterfinals; Services Sign Off With Second-highest Run-chase
Agni Chopra Overjoyed To Receive BCCI Award From His Childhood Idol Rohit Sharma
रणजी ट्रॉफी में मचा नया बवाल, J&K ने बड़ौदा पर लगाया 'पिच टेंपरिंग' का आरोप
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 4 days ago