Advertisement
Advertisement

Rcb

Cricket Image for IPL 2021 : बीच आईपीएल में विराट से छीनी जा सकती है कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा
Image Source: Google

IPL 2021 : बीच आईपीएल में विराट से छीनी जा सकती है कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा

By Shubham Yadav September 23, 2021 • 16:49 PM View: 1367

आईपीएल 2021 के बाद विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। फैंस इस खबर के झटके से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। ताज़ा खबरों के मुताबिक, आईपीएल 2021 के यूएई में चल रहे दूसरे चरण में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को कप्तानी से हटाया जा सकता है।

दूसरे हाफ के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। कोहली बल्ले से विफल होने के बाद वो सवालों के घेरे में आ गए हैं। जबकि कई फैंस और विशेषज्ञ इस 32 वर्षीय स्टार की आलोचना भी कर रहे हैं। एक पूर्व क्रिकेटर ने नाम न छापने की शर्तों पर खुलासा करते हुए कहा कि कोहली को आईपीएल 2021 के बीच में ही आरसीबी की कप्तानी से बर्खास्त किया जा सकता है।

Related Cricket News on Rcb