Ricky ponting: Cricket News & Match Updates
वर्ल्ड कप को देखते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला, पोटिंग को बनाया गया सहायक कोच
8 फरवरी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने रिकी पोंटिंग को इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पोटिंग पूर्व सहायक कोच डेविड साकेर का स्थान लेंगे। डेविड ने एक दिन पहले ही अपना पद छोड़ा है।
पोटिंग की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 में दो विश्व कप अपने नाम किए थे। वह आस्ट्रेलिया की भारत और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे। पोंटिंग इससे पहले भी कुछ समय के लिए टीम के कोचिंग स्टाफ में रह चुके हैं।
पोंटिंग ने कहा, "इस विश्व कप के लिए टीम के कोचिंग समूह का हिस्सा बनकर मैं काफी खुश हूं। मैंने पहले भी वनडे और टी-20 टीम के साथ अपने छोटे से कार्यकाल का लुत्फ उठाया था, लेकिन विश्व कप के मेरे लिए अलग मायने हैं।"
उन्होंने कहा, "मुझे टीम के मौजूदा खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है। मैं जानता हूं कि इस साल होने वाले विश्व कप में हमारी टीम को हराना आसान नहीं होगा।" पोटिंग टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ मिलकर काम करेंगे।
पोंटिंग के आने पर लैंगर ने कहा, "पोंटिंग जानते हैं कि विश्व कप जीतने के लिए क्या चाहिए। मैं जानता हूं कि वह टीम के लिए न सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि पूरी तरह से एक अच्छे मेंटोर साबित होंगे।"
Related Cricket News for Ricky ponting - Tesst
Australia ropes in legend Ponting as assistant coach for World Cup
पोंटिंग ने पंत की तुलना गिलक्रिस्ट से की
Ricky Ponting compares Rishabh Pant with Gilchrist
IND vs AUS: रिकी पोटिंग इन दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भड़के,डीआरएस न लेने के मामले में लगाई क्लास
इस बड़े पूर्व कप्तान का आ गया दिल जीतने वाला बयान, बता दिया दूसरा गिलक्रिस्ट है ऋषभ पंत
कोहली का मजाक बनानें वाले ऑस्ट्रेलियाई फैन्स पर भड़के रिकी पोटिंग, कही ऐसी बात
WATCH: इशांत शर्मा ने 2008 पर्थ टेस्ट में क्यों पहने थे 2 अलग-अलग जूते, खुद किया खुलासा
पर्थ में आस्ट्रेलिया जीत का दावेदार : पोंटिंग
Australia favourites to win second Test says Ricky Ponting
देखिये रिकी पोंटिंग की फेवरेट प्लेइंग इलेवन
टॉप 5: ये हैं सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
Ricky Ponting surprised at Glenn Maxwell exclusion from Australia squad
Rahul Dravid, Ricky Ponting and Claire Taylor inducted into ICC Cricket Hall of Fame
IPL: Ponting praises Iyer's captaincy
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago