Ricky ponting: Cricket News & Match Updates
दिल्ली कैपिटल्स IPL 2019 के पॉइट्स टेबल में नंबर 2 पर कैसे पहुंची, रिकी पोंटिंग ने बताई वजह
नई दिल्ली, 26 अप्रैल| दिल्ली कैपिटल्स टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण की तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है और मुख्य कोच रिकी पॉटिंग का मानना है कि खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने के कारण ही उनकी टीम टूर्नामेंट में अहम मौके पर अपने फॉर्म को पाने में कामयाब हो पाई।
पॉटिंग ने कहा, "कई बार सवाल पूछे गए कि क्या हमें कुछ मैचों के लिए कुछ खिलाड़ियों को बाहर करना चाहिए था, लेकिन मैं समझता हूं कि जब आपकी टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हो तो आपको उनपर भरोसा करना चाहिए। आप जानते हैं कि हमारे पास खिलाड़ी हैं जो जल्द ही मैच पलट सकते हैं क्योंकि ऐसे टूर्नामेंट में ओपका दमदार फॉर्म में आने के लिए केवल एक पारी या मैच की जरूरत होती है।"
उन्होंने कहा, "टूर्नामेंट के पहले फेज में ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के मन में भले ही विश्व कप चयन से जुड़ी चीजें हो, लेकिन सच्चाई यह है कि पहले मैच में मुंबई के खिलाफ उनके नाबाद 78 रनों ने हमें जीत दिलाई। मुझे खुशी है कि राजस्थान के खिलाफ वह फॉर्म में लौटे और ऐसे खिलाड़ियों से आप चोहते है कि वे टूर्नामेंट में आपको हर सीजन तीन या चार मैच जीतकर दें और उन्होंने हमारे लिए ऐसा किया है।"
दिल्ली की टीम 11 मैचों के बाद 14 अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। उसने सात मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि चार में उसे हार झलेनी पड़ी है।
पॉटिंग ने कहा, "हमने अपने पांच मैचों में से अंतिम चार में जीत हासिल की है। तीन मैच अभी बाकी हैं और मुझे लगता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुझे खुशी है कि टीम के बीच बेहतर तालमेल है और हम सही समय पर फॉर्म में लौटे हैं।" Read More...
Related Cricket News for Ricky ponting - Tesst
Ricky Ponting surprised at 'X-factor' Pant's exclusion
Shikhar Dhawan praises Sourav Ganguly, Ricky Ponting for Delhi's success
Me and Sourav Ganguly have got similar ideas,says Ricky Ponting
Delhi Capitals want grass on Kotla pitch, DDCA says 'impossible'
Pitch surprised us, was by far the worst,says DC coach Ricky Ponting
Would have liked Shikhar Dhawan to score quicker, says Ricky Ponting
रिकी पोंटिंग बोले,वर्ल्ड कप से पहले वर्कलोड को लेकर बीसीसीआई से नहीं हुई बातचीत
No word from BCCI on managing IPL workload: Ponting
प्रशंसक एक शानदार सीजन की उम्मीद कर सकते हैं : पोंटिंग
Rishabh Pant perfect for being Dhoni's deputy, says Ricky Ponting
रिकी पोटिंग बोले, 2019 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी को मिले टीम इंडिया में नंबर 4 पर बल्लेबाजी का मौका
रिकी पोंटिंग बोले,स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को बैन खत्म होने के बाद होगी ये परेशानी
Won't be easy for Steve Smith, David Warner on their return: Ricky Ponting
रिकी पोटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के बारे में दिया ऐसा बयान, कहा उनका काम मुश्किल है
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago