Rilee rossouw
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने तीसरे T20I में भारत को 49 रनों से हराया, रूसो के शतक के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल
राइली रूसो (Rilee Rossouw) के तूफानी शतक औऱ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने मंगलवार (4 अक्टूबर) को इंदौर में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 49 रनों से हरा दिया। हालांकि भारत 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका के 227 रनों के जवाब में भारतीय टीम 18.3 ओवरों में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। देखें पूरा स्कोरकार्ड
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही औऱ पहले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे दिनेश कार्तिक, जो नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए और 21 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। इसके अलावा दीपक चाहर ने 17 गेंदों में 31 रन, ऋषभ पंत ने 14 गेंदों में 27 रन और उमेश यादव ने 17 गेंद में 20 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
Related Cricket News on Rilee rossouw
-
किस्मत के घोड़े पर सवार थे राइली रूसो, Hit Wicket होकर भी नहीं हुए आउट; देखें VIDEO
राइली रूसो ने तीसरे टी-20 मुकाबले में 48 गेंदों पर 100 रन जड़े। रूसो के बल्ले से 7 चौके और 8 छक्के निकले। ...
-
DK ने बढ़ाई धड़कने, 1 नहीं 3 कोशिशों में पकड़ा लड्डू कैच; देखें VIDEO
दिनेश कार्तिक ने दूसरे टी-20 मुकाबले में 7 गेंदों पर 17 रन ठोके। इस मैच में उन्होंने 242.86 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ...
-
SA20 लीग में सबसे महंगे बिके ट्रिस्टन स्टब्स, देखें नीलामी के बाद फाइनल 6 टीमें
SA20 Players Auction Final Squads Of All Six Teams: साउथ अफ्रीका की नई टी-20 लीग SA20 के पहले सीजन की नीलामी सोमवार (19 सितंबर) को हुई और सभी छह टीमों ने अपनी पूरी टीम तैयार ...
-
VIDEO : क्या से क्या हो गया देखते-देखते, मोईन अली की गेंद ऐसी घूमी कि उड़ा गई रूसो…
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में राइली रूसो जिस तरह से आउट हुए उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। ...
-
ENG vs SA: साउथ अफ्रीका ने दूसरे T20I में इंग्लैंड को 58 रन से रौंदा, 6 साल बाद…
रिली रोसो (Rilee Rossouw) की तूफानी पारी औऱ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर साउछ अफ्रीका ने कार्डिफ में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 58 रनों से हरा दिया। इसके ...
-
6,6,4,6,6,6: रिली रोसो ने मचाया आतंक, 1 ओवर में ठोक दिए 34 रन; देखें VIDEO
SOM vs DERBS: समरसेट ने डर्बीशायर को टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 191 रनों से धूल चटाई है। इस मैच में रिली रोसो ने 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली। ...
-
रिली रोसो ने Big Bash League के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स ने के साथ किया करार, देखें पूरी टीम
मेलबर्न रेनेगेड्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिली रोसो के साथ करार करने की घोषणा की है। रोसो पूरे सीजन के लिए टीम से जुड़े हैं। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 21 hours ago