Rish
IPL 2024: SRH की जीत में चमके हेड- शाहबाज़ और नटराजन, DC को 67 रन से चखाया हार का स्वाद
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 35वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रैविस हेड (Travis Head)- शाहबाज़ अहमद (Shahbaz Ahmed) के अर्धशतकों और टी नटराजन (T Natarajan) की शानदार गेंदबाजी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 67 रन से हरा दिया। दिल्ली की तरफ से 22 साल के जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।
ये हैदराबाद की 7 मैचों में 5वीं जीत है और उन्हें 2 में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं दिल्ली की बात की जाए तो उनकी ये 8 मैचों में 5वीं हार है। वो सिर्फ 2 मैच ही जीत सके है। वो सातवें पायदान पर खिसक गए है। हैदराबाद की तरफ से पारी का 19वां ओवर करने आये नटराजन ने 3 विकेट लिए और कोई रन नहीं दिया। हैदराबाद ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में हेड की जगह वॉशिंगटन सुंदर और दिल्ली ने खलील अहमद की जगह पृथ्वी शॉ को खिलाया।
Related Cricket News on Rish
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15