भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए एक खास मुकाम हासिल कर लिया और एलीट लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। वह ऋषभ पंत और अमित मिश्रा के बाद टीम के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार (21 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेले जा रहे आईपीएल 2026 का 31वें मुकाबले में उतरते ही दिल्ली के लिए अपने 100 मैच पूरे कर लिए और इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले सिर्फ ऋषभ पंत और अमित मिश्रा ही दिल्ली के लिए 100 से ज्यादा मैच खेल पाए हैं।
Eight seasons. 100 games.
— Delhi Capitals (DelhiCapitals) April 21, 2026
Our Tiger of Tigers in, since 2019! pic.twitter.com/5wxNdYx71Y
अक्षर पटेल पिछले कुछ सालों में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। 2019 से टीम का हिस्सा बने अक्षर ने गेंद और बल्ले दोनों से लगातार योगदान दिया है। अब तक वो DC के लिए 100 मैचों में 1259 रन बनाने के साथ-साथ 72 विकेट भी झटक चुके है।