IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए RCB के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बारिश से प्रभावित मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में बड़ा स्कोर खड़ा किया।
आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला गुरुवार (7 मई) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के चलते मैच प्रभावित हुआ, जिसके बाद ओवरों में कटौती करते हुए मुकाबले को 19-19 ओवर का कर दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श ने युवा बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 56 गेंदों में 95 रन की साझेदारी हुई। अर्शिन कुलकर्णी ने 24 गेंदों में 17 रन बनाए, जबकि दूसरी तरफ मार्श लगातार आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे।