Advertisement
India test team: Cricket News & Match Updates
Advertisement
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का खास प्लान, Auqib Nabi को इंग्लैंड भेजने की हो रही तैयारी
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया का पूरा ध्यान न्यूजीलैंड के आगामी दौरे पर है। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से जीत दर्ज नहीं कर सका और कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा। ऐसे में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2027) की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम के सामने अब अपने बाकी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है।
भारत को मौजूदा WTC 2025-27 चक्र में अब कुल सात टेस्ट मैच और खेलने हैं। इनमें नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और इसके बाद अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच शामिल हैं। फाइनल में जगह मजबूत करने के लिए भारतीय टीम को इन मुकाबलों में ज्यादा से ज्यादा जीत हासिल करनी होगी। Read More...
Related Cricket News for India test team - Tesst
'मेरे पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाज पार्टनर', Virat Kohli ने Ajinkya Rahane को शानदार करियर के लिए दी बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारत की प्रभावशाली टेस्ट टीम के अजिंक्य रहाणे अहम सदस्य रहे थे और टीम के उपकप्तान थे। रहाणे के संन्यास पर कोहली ने प्रतिक्रिया दी है और उन्हें अपना पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजी जोड़ीदार बताया है।
By IANS News • 1 month ago
SL vs IND: 9 साल बाद फिर श्रीलंका में टेस्ट खेलते दिखेंगे ये 3 भारतीय स्टार, 2017 दौरे का भी रहे थे हिस्सा
SL vs IND: भारत ने श्रीलंका दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में तीन खिलाड़ी ऐसे भी शामिल हैं, जो 2017 में श्रीलंका के दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
By Ankit Rana • 1 month ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत से छीनी गई उप कप्तानी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को उनके आईपीएल 2026 में प्रदर्शन का ईनाम भी मिला है।
By Shubham Sharma • 3 months ago
सुंदर या साईं सुदर्शन नहीं, Suresh Raina ने टेस्ट में नंबर-3 के लिए CSK के इस नए स्टार को बताया सही ऑपशन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी फिर लड़खड़ाई, और नंबर-3 की पोज़िशन पर सवाल और गहरे हो गए। वॉशिंगटन सुंदर और साईं सुदर्शन को आज़माने के बाद भी भारत को अभी तक इस स्लॉट का स्थायी खिलाड़ी नहीं मिला है।
By Ankit Rana • 9 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement