Ajinkya Rahane के संन्यास पर Virat Kohl ने दीअपनी प्रतिक्रिया (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारत की प्रभावशाली टेस्ट टीम के अजिंक्य रहाणे अहम सदस्य रहे थे और टीम के उपकप्तान थे। रहाणे के संन्यास पर कोहली ने प्रतिक्रिया दी है और उन्हें अपना पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजी जोड़ीदार बताया है।
विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, "जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई, दोस्त। तुमने भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल किया है। तुम्हें अपने सफर पर बहुत गर्व हो सकता है। स्लिप में सबसे सेफ जोड़ी और मेरे पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजी जोड़ीदार। हमेशा तुम्हारे अच्छे की कामना। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।"
बता दें कि अजिंक्य रहाणे को क्रिकेट की दुनिया में 'जिंक्स' के उपनाम से बुलाया जाता है।