Rishabh pant abhishek sharma: Cricket News & Match Updates
T-20 में कौन है सबसे खतरनाक बल्लेबाज़? ऋषभ पंत ने नहीं लिया निकोलस पूरन का नाम
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टी-20 क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाज का नाम बताया है। पंत का मानना है कि इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में निकोलस पूरन नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा सबसे ज़्यादा खतरनाक बल्लेबाज़ हैं। इंडिया टुडे के सलाम क्रिकेट में बात करते हुए पंत ने कहा कि अभिषेक अभी जो कुछ भी कर रहे हैं, वो उनके फेवर में काम कर रहा है और इस बल्लेबाज़ ने साबित कर दिया है कि उनकी बड़ी हिटिंग की काबिलियत कोई तुक्का नहीं है।
खुद एक अटैकिंग बल्लेबाज़ होने के नाते, पंत ने अपने युवा साथी की कंसिस्टेंसी की तारीफ की और कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में कई सीज़न तक पीक फॉर्म बनाए रखना कोई छोटी बात नहीं है। इंडिया टुडे के सलाम क्रिकेट में ऋषभ पंत ने कहा, "मौजूदा फॉर्म के हिसाब से, सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा हैं। वो बहुत कंसिस्टेंट हैं। आईपीएल में भी उन्होंने अपनी पीक फॉर्म बनाए रखी है, जिसका मतलब है कि उनका प्रोसेस काम करता है और वो उस पर विश्वास करते हैं। हर दिन तुक्का नहीं हो सकता।" Read More...
Related Cricket News for Rishabh pant abhishek sharma - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16