Rishabh pant video viral: Cricket News & Match Updates
'जैसा गुरु वैसा चेला', Rishabh Pant ने नेट्स में मारा MS DHONI का ट्रेडमार्क हेलीकॉप्टर शॉट; VIDEO देख दीवाने हुए फैंस
IPL के 18वें सीजन में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की अगुवाई करते नज़र आएंगे जिनका पहला मुकाबला सोमवार, 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ विशाखापट्टनम में होने वाला है। गौरतलब है कि इसी बीच ऋषभ पंत का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का ट्रेडमार्क 'हेलीकॉप्टर शॉट' खेलते दिखे हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। LSG ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ऋषभ पंत का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो थाला धोनी की तरह गज़ब का हेलीकॉप्टर शॉट मारते दिखे हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं और उनसे क्रिकेट के बारे में काफी कुछ सीखें हैं। वो धोनी को काफी फॉलो करते हैं, यही वज़ह है उन्होंने थाला का पसंदीदा हेलीकॉप्टर शॉट मारना तक सीख लिया है। Read More...
Related Cricket News for Rishabh pant video viral - Tesst
Cricket Special Today
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago