IPL के 18वें सीजन में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की अगुवाई करते नज़र आएंगे जिनका पहला मुकाबला सोमवार, 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ विशाखापट्टनम में होने वाला है। गौरतलब है कि इसी बीच ऋषभ पंत का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का ट्रेडमार्क 'हेलीकॉप्टर शॉट' खेलते दिखे हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। LSG ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ऋषभ पंत का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो थाला धोनी की तरह गज़ब का हेलीकॉप्टर शॉट मारते दिखे हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं और उनसे क्रिकेट के बारे में काफी कुछ सीखें हैं। वो धोनी को काफी फॉलो करते हैं, यही वज़ह है उन्होंने थाला का पसंदीदा हेलीकॉप्टर शॉट मारना तक सीख लिया है।
गौरतलब है कि फैंस को ऋषभ का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो इस पर काफी सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो धोनी और पंत के रिश्ते को गुरु और शिष्य का रिश्ता कहा और मज़ेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'जैसा गुरु वैसा चेला।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऋषभ के मास्टर का आइकॉनिक शॉट।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सभी धोनी से प्रभावित हैं।' पंत के वीडियो पर ऐसे ही कई सारे अच्छे कमेंट देखने को मिले हैं।
Where have we seen that before pic.twitter.com/Kp1vfUCv0l
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 22, 2025