Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
WATCH: ऋषभ पंत ने नहीं किया राशिद खान का लिहाज़, आगे बढ़कर मारा करारा छक्का
Rishabh Pant Six Against Rashid KhanL: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने बुधवार (17 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात 17.3 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें राशिद खान ने 31 रन की पारी खेली। इसके जवाब में दिल्ली ने 8.5 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।
दिल्ली के लिए गेंदबाजों ने तो कमाल किया ही लेकिनन साथ ही कप्तान ऋषभ पंत ने विकेटटकीपिंग और अपनी बल्लेबाजी से मेला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 90 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने तेजतर्रार 11 गेंदों में 16 रन बनाए और अपनी टीम को नाबाद रहते हुए जीत दिला दी। इस दौरान उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज राशिद खान का भी लिहाज नहीं किया और उनकी गेंद पर एक छक्का जड़ दिया। Read More...