Rohit departs australia: Cricket News & Match Updates
WATCH: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना, एयरपोर्ट पर वाइफ रितिका को लगाया गले
अगर आप भारतीय क्रिकेट फैन हैं तो आपके लिए खुशखबरी सामने आई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं। शनिवार रात (23 नवंबर) को उन्हें उनकी पत्नी रितिका सजदेह के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया जहां रोहित ने रवाना होने से पहले अपनी पत्नी को गले भी लगाया।
कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रोहित को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां रितिका भी मौजूद थीं और उन्होंने एयरपोर्ट पर एंट्री करने से पहले रितिका को गले भी लगाया। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए भारत में ही रुक गए थे और ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने पर भारत के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम के बाकी सदस्यों के साथ नहीं गए थे। रोहित और उनकी पत्नी को 15 नवंबर को एक बेटे का आशीर्वाद मिला। Read More...