Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'बॉल स्विंग नहीं हो रहा', क्या Rohit Sharma की वजह से फंस गए हैं Jasprit Bumrah?
Jasprit Bumrah Video: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी से विपक्षी टीम को खूब परेशान करते हैं। नई गेंद से बुमराह और भी ज्यादा घातक हो जाते हैं और बॉल को लहराकर भी विकेट चटकाते हैं। हालांकि गाबा टेस्ट के दौरान ऐसा देखने को नहीं मिला। ब्रिसबेन के मैदान पर जब बुमराह नई बॉल से बॉलिंग करने आए तब वो स्विंग को खोजते ही रह गए, लेकिन उन्हें भरसक कोशिश के बाद भी बिल्कुल स्विंग नहीं मिली।
दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का तीसरा टेस्ट मुकाबला शनिवार, 14 दिसंबर से ब्रिसबेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडिमय में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। हालांकि ये फैसला बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ और ब्लू आर्मी के बॉलर्स संघर्ष करते दिखे। Read More...