Rovman powell 102m six: Cricket News & Match Updates
Rovman Powell ने Amshi de Silva को मारा गगनचुंबी छक्का, 102 मीटर दूर गिरी बॉल; देखें VIDEO
Rovman Powell 102M Six Video: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 18वां मुकाबला शनिवार, 04 जुलाई को कैलिफ़ोर्निया के नाइट राइडर्स क्रिकेट फील्ड पर खेला गया था जहां लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के तूफानी बल्लेबाज़ रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) ने टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और महज़ 27 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के लगाकर 73 रन ठोके। गौरतलब है कि इसी बीच रोवमैन पॉवेल ने विपक्षी तेज गेंदबाज़ अमशी डी सिल्वा (Amshi de Silva) को 102 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, रोवमैन पॉवेल का ये मॉन्स्टर छक्का लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला। यहां अमशी डी सिल्वा टेक्सास सुपर किंग्स के लिए अपने कोटे का आखिरी ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और लॉन्ग ऑन की तरफ बेहद ही बड़ा छक्का लगाया। Read More...
Related Cricket News for Rovman powell 102m six - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago