Rovman Powell 102M Six Video: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 18वां मुकाबला शनिवार, 04 जुलाई को कैलिफ़ोर्निया के नाइट राइडर्स क्रिकेट फील्ड पर खेला गया था जहां लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के तूफानी बल्लेबाज़ रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) ने टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और महज़ 27 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के लगाकर 73 रन ठोके। गौरतलब है कि इसी बीच रोवमैन पॉवेल ने विपक्षी तेज गेंदबाज़ अमशी डी सिल्वा (Amshi de Silva) को 102 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, रोवमैन पॉवेल का ये मॉन्स्टर छक्का लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला। यहां अमशी डी सिल्वा टेक्सास सुपर किंग्स के लिए अपने कोटे का आखिरी ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और लॉन्ग ऑन की तरफ बेहद ही बड़ा छक्का लगाया।
ध्यान दें कि यहां पॉवेल के बैट से टकराने के बाद गेंद 335 फ़ीट ऊपर आसमान में गई और 102 मीटर दूर जाकर गिरी। MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। ये भी जान लीजिए कि इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अमशी ने पॉवेल को बोल्ड करके आउट किया।