Advertisement
Advertisement

Royal challengers bangalore

RCB को लगा तगड़ा झटका, ये खतरनाक गेंदबाज IPL 2023 से हुआ बाहर
Image Source: Google

RCB को लगा तगड़ा झटका, ये खतरनाक गेंदबाज IPL 2023 से हुआ बाहर

By Nitesh Pratap April 06, 2023 • 22:04 PM View: 1551

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉपली (Reece Topley) चोट के कारण बाहर हो गए है। टॉपली को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए कंधे में चोट लग गयी थी। इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज अब वापस अपने देश लौट चुका है। आरसीबी ने उनके रिपलेस्मेंट की घोषणा नहीं की है। 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में में शॉर्ट थर्ड मैन पोजीशन पर फील्डिंग करते समय उनका दांया कंधा डिस्लोकेट गया। आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगर ने केकेआर और आरसीबी के बीच मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की। बांगर ने कहा, "दुर्भाग्य से, वह अब आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं होंगे वो घर वापस चले गए हैं और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। हम जल्द ही एक रिप्लेसमेंट की तलाश करेंगे।"

Related Cricket News on Royal challengers bangalore