Royal challengers: Cricket News & Match Updates
चेन्नई में आरसीबी ने सीएसके को 17 साल बाद हराया, रनों के मामले में चेन्नई की तीसरी सबसे बड़ी हार, जानें इस मैच में बने रिकॉर्ड्स
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196/7 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। सीएसके के बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में थे और उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पहले ही ओवर में राहुल त्रिपाठी आठ रन पर आउट हो गए, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। दीपक हुड्डा भी केवल पांच रन बनाकर जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद रचिन रविंद्र (41 रन) और शिवम दुबे (19 रन) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन वे भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। रविंद्र जडेजा (25 रन) और धोनी (30 नाबाद) ने अंत में कुछ बड़े शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन अकेले धोनी की पारी भी टीम के लिए जीत का रास्ता नहीं खोल सकी।
आरसीबी की यह जीत सीएसके के लिए रनों के मामले में तीसरी सबसे बड़ी हार थी। इससे पहले, 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 60 रन और 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रन से हार का सामना किया था। चेन्नई के खिलाफ 50 रन से हार सीएसके की तीसरी सबसे बड़ी हार थी। यह हार उनके घर में एक बड़े झटके के रूप में आई, खासकर तब, जब उन्हें इतने साल बाद घर पर हार मिली हो। Read More...