Rr vs mi: Cricket News & Match Updates
21 साल के यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शतक से रचा इतिहास, IPL में बना दिया ये महारिकॉर्ड
आईपीएल 2023 के 42वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक जड़ दिया। ये आईपीएल 2023 का तीसरा शतक है। वो इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे है। मुंबई के खिलाफ अपनी इस शानदार पारी के दौरान बेहतरीन शॉट लगाए। उनके इस शतक की मदद से राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 212 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। अपनी इस पारी में उन्होंने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किये है।
जायसवाल ने मुंबई के खिलाफ 53 गेंद में शतक जड़ दिया। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 62 गेंद में 16 चौको और 8 छक्कों की मदद से 124 रन की शतकीय पारी खेली। उनका ये शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ये शतक आईपीएल के 1000वें मुकाबले में लगाया है। इसके अलावा उन्होंने जोस बटलर के साथ पहले विकेट के लिए 7.1 ओवरों में 72 रन की साझेदारी निभाई। वो आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे बड़ा व्यक्तिगत हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। Read More...