आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का प्रदर्शन जारी है। इसकी झलक उन्होंने 42वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बार फिर से दिखाई। उनके आक्रामक अंदाज के कारण ही राजस्थान ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 65 रन बना लिए थे। इस दौरान इस युवा बल्लेबाज ने मुंबई गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बहुत लंबा छक्का जड़ दिया। उनके इस छक्के की तारीफ फैंस सोशल मीडिया पर काफी कर रहे है। इस मैच में उन्होंने 32 गेंद में भी अर्धशतक जड़ दिया।
पारी का दूसरा ओवर करने आये जोफ्रा आर्चर ने दूसरी गेंद शॉर्ट और एंगल से डाली , जायसवाल लाइन के अंदर गए और फाइन लेग पर हुक करते हुए 94 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। यह गेंद मैदान से बाहर चली गयी थी। हालांकि ये गेंद नो बॉल करार दे दी गयी थी। जायसवाल द्वारा मारे गए 94 मीटर लंबे छक्के वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप उस वीडियो को यहाँ देख सकते है:
Yashasvi Jais-wow #IPL2023 #IPLonJioCinema #TATAIPL #MIvRR #IPL1000 | @ybj_19 @rajasthanroyals pic.twitter.com/L3l4GejSrZ
— JioCinema (@JioCinema) April 30, 2023
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है, हम अपनी ताकत पर टिके रहने और अच्छा स्कोर करने की कोशिश कर रहे हैं। हम क्रिकेट का शानदार स्तर खेल रहे हैं और टीम अच्छी स्थिति में है। हां, स्थितियां अलग हैं लेकिन हम अपनी ताकत पर टिके रहेंगे। टीम प्रबंधन और फ्रेंचाइजी जोश को ऊंचा रखने के लिए शानदार काम कर रहे हैं। बोल्ट की वापसी हुई है।"