MS Dhoni ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK में निभाएंगे बड़ा रोल (MS Dhoni Retires from IPL)
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज (Chennai Super Kings) महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है। फ्रेंचाइजी (CSK) ने मंगलवार (17 नवंबर) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
CSK ने जानकारी दी है कि धोनी आईपीएल 2027 में टीम के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।
यह घोषणा आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख को की गई। इसके साथ ही उनके शानदार आईपीएल करियर का समापन हो गया, जिसके दौरान उन्होंने बतौर कप्तान टीम को पांच आईपीएल खिताब और दो चैंपियंस लीग टी-20 खिताब जिताए।