Ryan burl: Cricket News & Match Updates
VIDEO: रयान बर्ल का कैच देखा क्या? बाउंड्री पर हैरतअंगेज कैच लपककर तोड़ा ऋषभ पंत का दिल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच रविवार (6 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का 42वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया था, लेकिन बल्लेबाज़ी के दौरान वह कुछ खास नहीं कर सके। ऋषभ पंत ने महज़ 3 रन बनाए जिसके बाद बाउंड्री पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी रयान बर्ल ने उनका एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर दिल तोड़ दिया।
रयान बर्ल का अद्भुत कैच भारतीय बल्लेबाज़ी के 14वें ओवर में देखने को मिला। ऋषभ पंत पर सभी की निगाहें थे। पूरे टूर्नामेंट में पहली बार उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। सीन विलियम्स के ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने बाउंड्री प्राप्त करने के लिए स्लॉगस्वीप खेला। यह शॉट देखकर सभी को लगा था कि पंत को पूरे चार रन मिलेंगे, लेकिन इसी दौरान रयान बर्ल ने दौड़ लगाई और हवा में डाइव लगाकर उड़ते हुए एक हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Read More...