AUS vs ZIM: टाउन्सविले के टोनी आयरलैंड स्टेडियम में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की सीरीज के अंतिम वनडे मुकाबले को मेहमान टीम जिम्बाब्वे ने 3 विकेट से जीत लिया। इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाड़ी रियान बर्ल (Ryan Burl) का गगनचुंबी छक्का मैदान के बाहर जाकर गिरता है और क्राउड में बैठा शख्स शानदार कैच लपक लेता है।
एडम जाम्पा द्वारा फेंके जा रहे 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर रियान बर्ल ने आव देखा ना ताव और डीप स्कवायर लैग की दिशा में स्लॉग स्वीप लगाया। गेंद का सीमा रेखा के पार जाना तय था। लेकिन, बाउंड्री पार आराम से चिल करते हुए एक फैन से शानदार कैच लपका जिसे देखकर आपको हैरान होगी।
गेंद को अपनी ओर आता देख फैन मुस्तैद हो गया और लेटकर कैच लपक लिया। कैच को लपकते ही उसके आसपास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर फैन का अभिवादन किया। वहीं अगर मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
What a grab on the hill! #AUSvZIM pic.twitter.com/A1rL4ngCuE
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 3, 2022