पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने आईपीएल 2027 के लिए सूर्यांश शेडगे को रिटेन किया है, जिसके बाद ऑलराउंडर ने बताया कि उनका पूरा ध्यान आगामी सीजन की तैयारियों पर है।
16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी-ऑक्शन से लगभग एक महीने पहले, सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा कर दी हैं। इस बीच आईपीएल इतिहास में बार रनर-अप रही पंजाब किंग्स ने मंगलवार को इस सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर को रिटेन करने की पुष्टि की है।
शेडगे ने 'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में कहा, "पिछले सीजन में सात मैच खेलने के दौरान मैंने अपना पूरा जोर लगाया और यही सबसे अहम बात है। मैं बस यही कर सकता हूं। मैं उन चीजों के बारे में नहीं सोच सकता जो मेरे कंट्रोल में नहीं हैं। मेरा पूरा ध्यान तैयारी पर होगा। श्रेयस (अय्यर) भैया का कप्तान होना, हार्दिक (पंड्या) भाई जैसे चैंपियन खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना, और ऐसे कोच का होना जिन्होंने अपने देश के लिए कई वर्ल्ड कप जीते हैं - इससे बेहतर और क्या चाहिए? यह बिल्कुल अपने सामने एक क्रिकेट यूनिवर्सिटी होने जैसा है।" "तो, आप बस उनसे सवाल पूछते रह सकते हैं, उनसे सीखते रह सकते हैं। मैंने पिछले दो सालों से यही किया है और रिटायर होने के दिन तक यही करता रहूंगा,"