Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sa vs ban

Cricket Image for ऋषभ पंत का करियर उड़ाने आए ईशान किशन, रन मशीन बन ठोके 210 रन
Ishan Kishan
Advertisement

ऋषभ पंत का करियर उड़ाने आए ईशान किशन, रन मशीन बन ठोके 210 रन

By Nishant Rawat December 10, 2022 • 21:49 PM View: 1009

24 वर्षीय ईशान किशन ने जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर सुर्खियां लूट ली हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने भारतीय बल्लेबाज़ी के दौरान महज़ 131 गेंदों पर 210 रन ठोककर सभी को अपना दीवाना बना लिया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम भी लिखवाया। ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाज़ी देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों में पुल बांध रहे हैं।

ट्विटर पर एक यूजर ने ईशान की तारीफ करते हुए उनकी तुलना महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की। उन्होंने लिखा, 'बिहार के एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ की वनडे में तूफानी पारी। हम यह पहली भी देखी है।' एक अन्य यूजर ने ईशान का तूफानी अंदाज देखकर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'किशनवा मार रहा है।'

Advertisement

Related Cricket News on Sa vs ban