Sa vs ind t20i series: Cricket News & Match Updates
इस पूर्व क्रिकेटर ने अर्शदीप सिंह की तारीफों के बांधें पुल, कह दी दिल छू लेने वाली बात
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की T20I सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने भारत की तरफ से T20I में सबसे ज्यादा विकेट (95) लेने वाले युजवेंद्र चहल की बराबरी कर ली है। अब अर्शदीप की तारीफ पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने की है।
कार्तिक ने कहा कि, "जिस तरह से उन्होंने (अर्शदीप) कुछ (साउथ अफ्रीका) बल्लेबाजों को परेशान किया, उससे यह साफ हो जाता है कि उनके पास कितना शानदार स्किल्स है। मैच के दौरान जो आंकड़े दिखाए गए, उनमें से एक यह था कि वह बहुत जल्दी सबसे तेज विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने के करीब है। यहां तक कि उस लिस्ट में बुमराह भी हैं जिन्होंने 10 मैच अधिक खेले हैं और वह अभी भी अर्शदीप से नीचे हैं। आपको बताता है कि अर्शदीप ने पिछले कुछ समय में भारत के लिए कितना अच्छा खेला है।" Read More...