Sa vs sl 1st test: Cricket News & Match Updates
WTC Points Table में मची उथल-पुथल, साउथ अफ्रीका 5वें से सीधा नंबर 2 पर पहुंची
Latest WTC Points Table 2023-25: टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने शनिवार को किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका पर 233 रनों की शानदार जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में उथल पुथल मचा दी है। अफ्रीकी टीम की श्रीलंका पर जीत और 1 दिसंबर को इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत से अफ्रीकी टीम पांचवें से सीधा दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और अब एकदम से वो फाइनल में पहुंचने के लिए फेवरिट टीम नजर आ रही है।
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने वाली न्यूजीलैंड को इंग्लैंड ने करारी शिकस्त देकर उनकी पार्टी खराब करने का काम किया है। बेन स्टोक्स की अगुआई वाली टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दबदबा बनाए रखा और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लिश टीम की इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की 2023-25 की अंक तालिका काफी दिलचस्प बन गई है। Read More...