Sajana sajeevan
क्या आपने देखा ये 15 सेकेंड का VIDEO? Sajeevan Sajana ने डाइव करके लपका Beth Mooney का हैरतअंगेज कैच
Sajeevan Sajana Catch Video: गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ बेथ मूनी (Beth Mooney) शुक्रवार, 30 जनवरी को महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 8 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुईं। गौरतलब है कि बेथ मूनी का विकेट MI की तेज गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल (Shabnam Ismail) ने हासिल किया जिनकी गेंद पर सजीवन सजना (Sajeevan Sajana) ने डाइव करके एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना गुजरात जायंट्स की पारी के तीसरे ओवर में घटी। मुंबई इंडियंस के लिए यहां शबनीम इस्माइल गेंदबाज़ी करने आईं थी जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद गुड लेंथ पर डिलीवर करके बेथ मूनी को फंसाया।
Related Cricket News on Sajana sajeevan
-
कौन है ये सजीवन सजना ? आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जिता दिया मुंबई को मैच
महिला प्रीमियर लीग 2024 का आगाज़ हो चुका है। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विजयी आगाज़ किया। ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago