Advertisement
Semi final: Cricket News & Match Updates
Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप: वानखेडे़ में सैमसन का तूफान, भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का विशाल टारगेट
T20 World Cup: संजू सैमसन की तूफानी पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में जीत के लिए 254 रन का टारगेट रखा है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से खिताब के लिए भिड़ेगी।
गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। टीम को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा, जो 7 गेंदों में महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 117 के स्कोर तक पहुंचाया। ईशान 18 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सैमसन ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़कर टीम को 160 के स्कोर तक पहुंचाया। संजू सैमसन 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। Read More...
Related Cricket News for Semi final - Tesst
टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में आदिल रशीद का निराशाजनक प्रदर्शन, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े के मैदान पर इंग्लिश स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रशीद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 से ज्यादा छक्के खाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
By IANS News • 8 months ago
सेमीफाइनल में ईशान-संजू की जोड़ी का कमाल, तोड़ा युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। संजू-ईशान ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
By IANS News • 8 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के खिलाफ सैमसन का तूफान, 89 रन बनाकर कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी
T20 World Cup: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। सैमसन ने इंग्लैंड के विरुद्ध गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी सेमीफाइनल-2 के दौरान महज 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 42 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
By IANS News • 8 months ago
भारत बनाम इंग्लैंड: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार
T20 World Cup: वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
By IANS News • 8 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में भी खामोश रहा अभिषेक शर्मा का बल्ला, ऑफ स्पिन गेंदबाजी बनी कमजोरी
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर माना जा रहा था। हर किसी का यही मानना था कि विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह काफी हद तक अभिषेक के खेल पर निर्भर करेगा। हालांकि, अभिषेक ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और अब सेमीफाइनल मुकाबले में भी अपने फैंस का दिल तोड़कर पवेलियन लौट गए। वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।
By IANS News • 8 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं
T20 World Cup: इंग्लैंड ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी सेमीफाइनल-2 में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है, जबकि इंग्लैंड ने रेहान की जगह जेमी ओवरटन को इस नॉकआउट मैच में शामिल किया है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मैच खेलेगी।
By IANS News • 8 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: दूसरी बार फाइनल में पहुंची है न्यूजीलैंड, इस टीम ने तोड़ा था खिताब जीतने का सपना
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
By IANS News • 8 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: फिन एलन के नाम हुआ एक एडिशन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड, इन दिग्गजों को पछाड़ा
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के इडेन गार्डेन में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में विस्फोटक शतक लगाया। इस शतकीय पारी के दम पर एलन ने न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाने के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
By IANS News • 8 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: करारी हार के बाद खिताबी रेस से बाहर साउथ अफ्रीका, कप्तान ने गिनाई कमियां
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल-1 में 9 विकेट से करारी हार के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका का सफर समाप्त हो गया है। इस करारी हार के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने हार की वजह गिनाई हैं।
By IANS News • 8 months ago
ऐसे अहम मुकाबले में इस तरह का प्रदर्शन काफी संतोषजनक होता है: मिचेल सेंटनर
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल-1 में शानदार जीत के बाद कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने टीम के इस प्रदर्शन को काफी संतोषजनक बताया है।
By IANS News • 8 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: फिन एलन ने रचा इतिहास, तोड़ा क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशान का रिकॉर्ड
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को कोलकाता में खेले गए पहले सेमीफाइनल में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
By IANS News • 8 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: फिन एलन का रिकॉर्ड शतक, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड
T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। कोलकाता के इडेन गार्डेन में बुधवार को खेले गए मुकाबले में फिन एलन के रिकॉर्ड शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
By IANS News • 8 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: 7 बाउंड्री के साथ नाबाद अर्धशतक, मार्को जानेसन के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में मार्को जानसेन ने नाबाद 55 रन बनाए। इसी के साथ जानसेन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में 7वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर अर्धशतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।
By IANS News • 8 months ago
टी20 वर्ल्ड कप में मार्को जानेसन-ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने रचा इतिहास
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्को जानेसन और ट्रिस्टन स्टब्स की साउथ अफ्रीकी जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। यह टी20 वर्ल्ड के कप प्लेऑफ में छठे विकेट या उससे निचले क्रम पर दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।
By IANS News • 8 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
Advertisement