Kolkata: ICC Men's T20 World Cup 2026 Semi Final - South Africa vs New Zealand (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल-1 में शानदार जीत के बाद कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने टीम के इस प्रदर्शन को काफी संतोषजनक बताया है।
जीत के बाद मिचेल सेंटनर ने कहा, "इस मुकाबले को जीतकर वाकई अच्छा लगा। जब आप देखते हैं कि साउथ अफ्रीका कितनी मजबूत टीम है, तो ऐसे अहम मुकाबले में इस तरह का प्रदर्शन करना काफी संतोषजनक होता है।"
न्यूजीलैंड को सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन नेट रन रेट में पाकिस्तान से आगे होने की वजह से कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।