T20 World Cup: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। सैमसन ने इंग्लैंड के विरुद्ध गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी सेमीफाइनल-2 के दौरान महज 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 42 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 89 रन की नाबाद पारी खेली थी।
कोहली साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 77 रन और साल 2024 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 76 रन की पारी खेल चुके हैं। वहीं, गौतम गंभीर ने साल 2007 में पाकिस्तान के विरुद्ध 75 रन बनाए थे।