Shivlal yadav: Cricket News & Match Updates
19 साल पुराना अनोखा संयोग! कभी इमरजेंसी में टीम इंडिया से जुड़े थे, अब BCCI की सेलेक्शन कमेटी में साथ
बीसीसीआई ने हाल ही में नई जूनियर सेलेक्शन कमेटी बनाई है। इसमें अभी 4 मेंबर हैं और पांचवें मेंबर को बाद में लेंगे। मजे की बात ये कि इन चारों सेलेक्टर के साथ कोई न कोई, मजेदार और कुछ अलग सी स्टोरी जुड़ी है। भारत के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज परविंदर अवाना इस कमेटी के चेयरमैन हैं और बाकी तीन कृष्ण दास, राकेश पटेल और एन अर्जुन यादव हैं। अभी इनमें से दो, राकेश पटेल और अर्जुन यादव की बाद करते हैं क्योंकि ये दोनों, लगभग दो दशक पहले के भारतीय क्रिकेट के एक ही अनोखे किस्से से जुड़े हैं।
ये जून 2007 की बात है जब राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड टूर पर गई थी। टीम में राकेश पटेल और अर्जुन यादव में से कोई भी नहीं था, तब भी इस टीम का जिक्र इन दोनों के बिना अधूरा रहेगा। वही राकेश पटेल और अर्जुन यादव के बीच कुछ अजीब सी परिस्थितियों में जुड़ा कनेक्शन है।
उस आयरलैंड टूर में, भारत ने वहां दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध वनडे सीरीज भी खेली थी। ठीक उस सीरीज से पहले, अचानक ही भारतीय टीम वायरल बुखार की गिरफ्त में आ गई और टीम के कई खिलाड़ी इसकी चपेट में आ गए। मैनेजमेंट के सामने 11 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम बनाने का भी संकट खड़ा हो गया था।
सबसे ज्यादा तकलीफ में थे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत, अजीत अगरकर और आरपी सिंह जबकि महेंद्र सिंह धोनी और रमेश पोवार को भी तेज बुखार था। कई खिलाड़ी सिविल सर्विस ग्राउंड पर टीम के आखिरी ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा नहीं ले पाए। खिलाड़ियों की इसी कमी को देखते हुए, टीम मैनेजमेंट के सामने टूर टीम से बाहर से, इमरजेंसी में कुछ खिलाड़ियों को बुलाने के अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं था।
उन दिनों, बड़ौदा के तेज गेंदबाज राकेश पटेल, इंग्लैंड में लिवरपूल में 'सेंट हेलेंस' के लिए लीग क्रिकेट खेल रहे थे। चूंकि इंग्लैंड में थे, इसलिए आसानी से टीम में शामिल हो सकते थे। ऐसे में, बीसीसीआई ने उन्हें SOS कॉल भेजा और आयरलैंड में टीम इंडिया में शामिल होने के लिए बुला लिया।
ऐसे ही, अर्जुन यादव तो आयरिश लीग में ही 'एग्लिंटन' के लिए खेल रहे थे। उन्हें भी SOS कॉल पर बुला लिया। इस तरह हैदराबाद के इस 25 साल के ऑलराउंडर की भी, इमरजेंसी कवर के तौर पर टीम इंडिया में एंट्री हो गई। हालत ये थी कि बीसीसीआई ने भारत से भी रनदेब बोस और इशांत शर्मा को आयरलैंड रवाना होने के लिए कहा पर उनके जाने का इंतजाम करने में थोड़ा वक्त लग सकता था।
इस तरह राकेश पटेल और अर्जुन यादव, टूर टीम में नहीं थे पर अब दोनों ही एक बहुत बड़े और खास मौके के बड़ा करीब थे। लगभग 19 साल बाद, ये दोनों फिर से एक साथ हैं - इस बार बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेंटी में साथी के तौर पर। Read More...
Related Cricket News for Shivlal yadav - Tesst
Ambati Rayudu Takes Over As Head Of Cricket Operations For HCA
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago