Shubman gill drs: Cricket News & Match Updates
VIDEO: अंपायर ने एक सेकेंड में दे दिया था आउट, लेकिन DRS ने बचा ली शुभमन की ज़ान
Shubman Gill Saved by DRS: रविंद्र जडेजा और डेब्यूडेंट हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल के धैर्यपूर्ण अर्धशतक के दम पर भारत ने गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 47.4 ओवर में 248 रन पर सिमट गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल (87) और श्रेयस अय्यर (59) के बीच 96 तथा गिल और अक्षर पटेल (52) के बीच 108 रनों की साझेदारी से भारत ने महज 38.4 ओवर में 251/6 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया।
हालांकि, इस दौरान शुभमन गिल लक्की भी रहे कि टीम इंडिया के पास रिव्यू बचे हुए थे वरना भारत की जीत मुश्किल हो सकती थी। दरअसल, जब शुभमन गिल 38 रन पर बैटिंग कर रहे थे तो अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था लेकिन क्योंकि भारत के पास उनके रिव्यू बचे हुए थे तो गिल ने बिना देरी किए रिव्यू लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलने पर मजबूर होना पड़ा। Read More...