Sl vs ind test series: Cricket News & Match Updates
SL vs IND 1st Test: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 6 विकेट
भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। मानव सुथार की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को पांचवें दिन दूसरे सेशन में दूसरी पारी में 206 रन पर समेट कर गाले टेस्ट अपने नाम किया। जीत के साथ 2 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है।
श्रीलंका को चौथी पारी में जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला था। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। श्रीलंका ने अपने शुरुआती 4 विकेट मात्र 47 रन पर गंवा दिए थे। यही वह समय था, जब टीम की हार तय हो गई थी। हालांकि, कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59) और पहली पारी के शतकवीर सोनल दिनुशा ने 84 रन की पारी खेलकर टीम की हार कुछ देर के लिए टाली, लेकिन उनका ये प्रयास काफी नहीं था। दोनों के आउट होने के साथ ही श्रीलंका की पारी 77.4 ओवर में 206 रन पर सिमट गई और 165 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा बैठी। Read More...
Related Cricket News for Sl vs ind test series - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16