Smriti mandhana: Cricket News & Match Updates
WPL 2023: अभी भी एलिमिनेटर खेल सकती है RCB, समझें पूरा गणित
WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग में अब तक रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टूर्नामेंट में कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसके बाद पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 4 जीत के साथ सबसे ऊपर और RCB 5 मुकाबलों में से 5 हार के साथ सबसे नीचे यानी पांचवें पायदान पर मौजूद है। हालांकि इन सब के बावजूद अभी भी बैंगलोर के लिए उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। जी हां, आज हम आपको समझाएंगे वह गणित जिसके दम पर आरसीबी अपने पहले पांच मुकाबले हारने के बावजूद टूर्नामेंट में आगे बढ़ सकती है।
समझे पॉइंट्स टेबल का हाल: टूर्नामेंट में कुल 11 मुकाबले हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने सभी 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक के साथ पहले पायदान पर कब्जा किया हुआ है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 5 में से 4 जीत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। पॉइंट्स टेबल के तीसरे और चौथे पायदान पर यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स बनी हुई है। यूपी ने 4 में से 2 और गुजरात ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है। वहीं RCB 5 मुकाबले गंवा चुकी है। Read More...