Cricket Image for WPL 2023: मेग लैनिंग से स्मृति मंधाना तक, यह 5 स्टार खिलाड़ी करेंगी WPL में कप्तान (Smriti Mandhana)
वुमेंस आईपीएल 2023 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम की कप्तान के नाम घोषित कर दिये हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन्हीं 5 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जो WPL में कप्तानी करती नज़र आएंगी। बता दें कि टूर्नामेंट में पांच टीमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल हैं।
मेग लैनिंग (Delhi Capitals): दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम की कप्तान के तौर पर पांच बार ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जितवाने वाली खिलाड़ी मेग लैनिंग (Meg Lanning) को चुना है। मेग लैनिंग की अगुवाई में हाल ही में साउथ अफ्रीका में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा किया है।

