So india
फरवरी 15 को होगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
12 फरवरी। क्रिकेट विश्व कप के 44 साल के इतिहास में सिर्फ दो विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का सपना इसी साल इंग्लैंड में होने वाले वनडे क्रिकेट के महाकुंभ में एक और ट्रॉफी लाने का है। इस विश्व कप से पहले भारत को हालांकि अपने घर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए चयन शुक्रवार को होगा। चयन समिति की मुंबई में होने वाली इस बैठक में चयनकर्ताओं का ध्यान वर्कलोड मैनेजमेंट पर होगा।
भारत को अपने घर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी-20 मैच और पांच वनडे मैच खेलने हैं। यह सीरीज 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले संभावत: भारत की सीमित ओवरों की आखिरी सीरीज होगी। इस सीरीज के बाद खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने हाथ आजमा सकते हैं।
चयन समिति इस सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना भी चाहेगी लेकिन वह इस बात की भी ध्यान रखेगी की वह इस तरह की टीम न चुने जिसे आस्ट्रेलिया को फायदा हो। ऐसे में चयन समिति के लिए टीम में सही संतुलन बनाना बड़ी चुनौती होगी। भारत ने बीते साल लगातार विदेशी दौरे किए हैं और वहां हमारे तेज गेंदबाजों ने काफी भार उठाया है जिसके कारण उन्हें आराम करने का मौैका नहीं मिला।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने कहा, "सीनियर खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट निश्चित तौर पर चर्चा का विषय होगा क्योंकि हम सभी जानते हैं कि भारतीय टीम लगातार खेल रही है और चयनकर्ता तथा टीम प्रबंधन ने आम सहमति से यह फैसला किया है कि खिलाड़ियों को जरूरी आराम दिया जाए। जैसा आपने देखा होगा, टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड सीरीज के आखिरी में आराम दिया गया था। आप रोहित को भी कुछ मैचों में आराम करते हुए देख सकते।"
उन्होंने कहा, "लेकिन साथ ही यह अहम है कि भारत सीरीज में आस्ट्रेलिया को हावी होने का मौका नहीं दे और यह सुनिश्चित करे की आस्ट्रेलिया को विश्व कप में जाने से पहले उसकी खोई हुई लय न मिले। भारत के खिलाफ सीरीज आस्ट्रेलिया के आत्मविश्वास में इजाफा कर सकती है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है जिन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान आराम किया था।"
टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि आईपीएल के दौरान भी खिलाड़ियों पर नजर रखी जाएगी।
शास्त्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, "हम इस मामले को लेकर बीसीसीआई और सीओए से संपर्क में हैं। हमारे पास कुछ नीतियां हैं और हम उनका पालन करना चाहेंगे। आमतौर पर आईपीएल के दो महीने मेरे लिए आराम के होते हैं और इस दौरान में सिर्फ क्रिकेट देखने का लुत्फ उठाता हूं, साथ ही युवा खिलाड़ियों को देखता हूं, लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस आईपीएल में मैं खिलाड़ियों पर नजर रखूंगा।"
Related Cricket News on So india
-
अनाधिकारिक टेस्ट : इंग्लैंड लायंस और इंडिया-ए का मैच ड्रॉ
वायनाड (केरल), 10 फरवरी - ओली पोप (63) और सैम हेन (57) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड लायंस ने यहां कृष्णागिरी स्टेडियम में इंडिया-ए के साथ खेले गए पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के ...
-
हेमिल्टन टी-20 : न्यूजीलैंड ने भारत से 2-1 से जीती सीरीज
हेमिल्टन, 10 फरवरी - विजय शंकर (43), कप्तान रोहित शर्मा (38) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 33) की अहम पारियों के बावजूद भारत को तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के हाथों चार ...
-
रिकॉर्ड : भारत को 3 मैचों की टी-20 सीरीज में दूसरी बार हार मिली
हेमिल्टन, 10 फरवरी - तीन मैचों की सीरीज में भारत का रिकार्ड काफी बेहतर रहा है। हेमिल्टन में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बावजूद उसका यह रिकार्ड खराब नहीं हुआ है। भारत ने अब तक ...
-
तीसरे टी-20 में भारत को मिली हाल, इस दिग्गज को मिला मैन ऑफ द मैच का अवार्ड
10 फरवरी। विजय शंकर (43), कप्तान रोहित शर्मा (38) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 33) की अहम पारियों के बावजूद भारत को यहां सेडन पार्क मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में रविवार ...
-
निर्णायक टी-20 में भारत को मिली हार, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में भारत ने बनाया हार शर्मनाक रिकॉर्ड
10 फरवरी। न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यहां सेडन पार्क मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में रविवार को भारत को चार रनों से हरा दिया। इस जीत ...
-
रोमांचक मैच में भारत को न्यूजीलैंड ने 4 रनों से हराया, भारतीय टीम आखिरी ओवर में नहीं बना…
10 फरवरी। न्यूजीलैंड ने आखिरी टी-20 में भारत को 4 रनों से हरा दिया। आखिरी ओवर में भारत को 16 रनों की दरकार थी लेकिन टिम साउथी ने कमाल की गेंदबाजी की और भारत को फाइनल ...
-
भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 में न्यूजीलैंड ने बनाए 212 रन, ऐसा कर बना दिया रिकॉर्ड
10 फरवरी। न्यूजीलैंड ने यहां सेडन पार्क मैदान पर भारत के खिलाफ जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज चार विकेट खोकर 212 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ...
-
तीसरे टी-20 में कॉलिन मुनरो का धमाका, भारत को 213 रनों का मिला टारगेट
10 फरवरी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। भारत को खिताब जीतने के लिए अब 213 रनों की दरकार है। स्कोरकार्ड कीवी टीम के तरफ से कॉलिन ...
-
आखिरी टी-20 में भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने अपने प्लेइंग XI में किए 1- 1 बदलाव
10 फरवरी। हेमिल्टन| भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले मैच में करारी हार के बाद ...
-
तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले फील्डिंग करने का किया फैसला
10 फरवरी। तीसरे और आखिरी टी-20 में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम में एक बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव को ...
-
अनाधिकारिक टेस्ट : पांचाल का दोहरा शतक, इंडिया-ए के 540/6
वायनाड (केरल), 9 फरवरी - प्रियांक पांचाल (206) के शानदार दोहरे शतक की मदद से इंडिया-ए ने यहां कृष्णागिरी स्टेडियम में इंग्लैंड लायंस के साथ खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन ...
-
भारत बनाम न्यूजीलैंड (3rdT20I) दोनों टीम अपनी प्लेइंग XI को लेकर कर सकती है ऐसा फैसला, जानिए प्लेइंग…
9 फरवरी। भारतीय टीम रविवार को सेडन पार्क में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में उतरेगी तो उसकी नजरें इस लंबे दौरे का अंत एक और ऐतिहासिक जीत के साथ करने पर होगी। ...
-
तीसरे और आखिरी टी-20 में भारतीय प्लेइंग XI में एक बदलाव संभव, जानिए संभावित प्लेइंग XI
9 फरवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी टी-20 मैच 10 फरवरी को खेला जाएगा। तीसरा टी-20 मैच सेडॉन पार्क, हैमिल्टन पर खेला जाएगा। दोनों टीम एक - एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी ...
-
हमने अपनी गलतियों से सीखा : रोहित शर्मा
ऑकलैंड, 8 फरवरी - दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट से मिली जीत पर संतुष्टि जाहिर करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम ने पिछले मैच में ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32