Sourav ganguly birthday
Advertisement
Rajkumar Rao ने Sourav Ganguly को जन्मदिन पर दिया खास तोहफा, शेयर किया 'दादा' की बायोपिक का पहला पोस्टर
By
IANS News
July 08, 2026 • 13:21 PM View: 79
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बुधवार को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर राजकुमार राव ने क्रिकेटर की आने वाली बायोपिक "दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी" का पहला लुक शेयर किया है।
सौरव गांगुली की यह बायोपिक अगले साल 14 मई को थिएटर में रिलीज होगी। गांगुली को जन्मदिन की बधाई देते हुए राजकुमार ने पोस्टर जारी किया, जिसमें एक्टर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली का रोल करते हुए दिख रहे हैं। पोस्टर में राजकुमार राव मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की बालकनी में शर्ट उतारकर खड़े नजर आ रहे हैं। यह दृश्य 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद सौरव गांगुली द्वारा मनाए गए ऐतिहासिक जश्न को दोबारा जीवंत कर रहा है। राजकुमार के पीछे लहराता विशाल भारतीय तिरंगा इस पोस्टर को और भी दमदार और भावनात्मक बना रहा है।
Advertisement
Related Cricket News on Sourav ganguly birthday
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement