Sourav ganguly: Cricket News & Match Updates
गौतम गंभीर ने कहा, उम्मीद है कि दादा को बधाई देने वालों का समर्थन मिलेगा
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली को कई पूर्व खिलाड़ियों ने बधाई दी है। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम भी बधाई देने वालों की फेहरिस्त में शामिल है। गंभीर ने साथ ही कहा है कि पूर्व खिलाड़ियों का बोर्ड में आना अच्छा कदम है।
गंभीर ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने कॉलम में लिखा है, "भारतीय क्रिकेट ने बोर्ड में जीत हासिल कर ली है। शुरुआत के लिए भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष बनाया गया है जो भारतीय क्रिकेट द्वारा उठाया गया बड़ा कदम है। आमतौर पर बीसीसीआई का कामकाज प्रतिगामी और अस्पष्ट होता है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर को बोर्ड में शामिल करना शानदार कदम है।"
कई पूर्व खिलाड़ियों ने गांगुली को बधाई दी है वहीं गंभीर चाहते हैं कि बधाई देने वाले पूर्व खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में गांगुली की मदद करें।
गंभीर ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि दादा को उन पूर्व खिलाड़ियों से समर्थन मिले जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। एक क्रिकेटर के तौर पर वह सफल इसलिए रह सके क्योंकि उन्हें ड्रैसिंग रूम से साथ मिल रहा था और साथ ही बीसीसीआई बोर्ड रूम से।"
उन्होंने लिखा, "दादा के लिए चीजें जगमोहन डालमिया के समर्थन के बिना चुनौतीपूर्ण रहतीं। उस दौरान गांगुली और कोच जॉन राइट ने सहवाग, नेहरा, युवराज, हरभजन और जहीर जैसे खिलाड़ियों को निखारा। दादा साथ ही भाग्यशाली थे कि उन्हें द्रविड़, कुंबले, तेंदुलकर, लक्ष्मण का साथ मिला। उन्हें इसी तरह का समर्थन बीसीसीआई के बड़े लोगों से चाहिए होगा जिनको पता है कि चुनौतियां कहां हैं।" Read More...
Related Cricket News for Sourav ganguly - Tesst
Hope Dada gets support from those who are congratulating him: Gautam Gambhir
Wish you were BCCI chief when Yo-Yo was in demand: Yuvraj to Ganguly
Head coach Shastri shouldn't need a re-appointment, feels Ganguly
Amul wins hearts with cartoon on BCCI president-elect Ganguly
सौरव गांगुली के सम्मान में होने वाले रात्रिभोज में टीम के पूर्व साथी करेंगे शिरकत
Former teammates to grace dinner in Sourav Ganguly's honour on Oct 25
इस कारण रांची टेस्ट के लिए नहीं जा पाएंगे BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली
ISL commitment forces Sourav Ganguly to skip Ranchi Test
BCCI अध्यक्ष बनकर सौरव गांगुली ने हेड कोच रवि शास्त्री का ऐसे उड़ाया मजाक !
Will speak to selectors about MS Dhoni on Oct 24: Sourav Ganguly
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की ख्वाहिश, भारतीय टीम खेले दिन-रात का टेस्ट मैच
Sourav Ganguly sets sight on getting India to play day-night Tests
IND vs SA: विराट कोहली तीसरे टेस्ट में इतने रन मारते ही तोड़ देगें नए BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का रिकॉर्ड
बीसीसीआई अध्यक्ष बनते ही सौरव गांगुली ने विराट कोहली को दिया स्पेशल टास्क, इसे पूरा करने की करें कोशिश !
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16