Advertisement

बीसीसीआई अध्यक्ष बने गांगुली, साथ ही तोड़ दिया 65 साल का रिकॉर्ड !

मुंबई, 23 अक्टूबर | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को बुधवार को यहां आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया। बीसीसीआई ने ट्वीट करके गांगुली के अध्यक्ष बनने की...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat October 23, 2019 • 13:19 PM
बीसीसीआई अध्यक्ष बने गांगुली, साथ ही तोड़ दिया 65 साल का रिकॉर्ड टूटा ! Images
बीसीसीआई अध्यक्ष बने गांगुली, साथ ही तोड़ दिया 65 साल का रिकॉर्ड टूटा ! Images (twitter)
Advertisement

मुंबई, 23 अक्टूबर | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को बुधवार को यहां आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया। बीसीसीआई ने ट्वीट करके गांगुली के अध्यक्ष बनने की जानकारी दी। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, "गांगुली को आधिकारिक रूप से बीसीसीआई का अध्यक्ष चुन लिया गया है।"

अध्यक्ष पद के लिए गांगुली के खिलाफ कोई और व्यक्ति खड़ा नहीं हुआ था। पद के उम्मीदारों की सूची पिछले सप्ताह बनाई गई थी।

गांगुली के अलावा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव नियुक्त किया गया। केरल के जयेश जॉर्ज नए संयुक्त सचिव और उत्तराखंड के महीम वर्मा नए उपाध्यक्ष चुने गए। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष बने हैं।

बीसीसीआई की नई टीम की नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनी गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के 33 महीने के कार्यकाल का भी समापन हो गया।

47 वर्षीय गांगुली का कार्यकाल हालांकि, एक साल से भी कम समय के लिए ही होगा क्योंकि नए नियमों के मुताबिक, अगले साल जुलाई के बाद वह 'कूलिंग ऑफ पीरियड' में चले जाएंगे। वह बीते पांच साल से बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे हैं।

बीसीसीआई के नए नियमों के अनुसार, एक प्रशासक लगातार केवल छह साल तक ही अपनी सेवाएं दे सकता है। ऐसे मे गांगुली एक साल से थोड़ा कम समय के लिए बीसीसीआई बॉस होंगे।

आपको बता दें कि गांगुली ऐसे दूसरे क्रिकेटर हैं जो बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। गांगुली से पहले महाराजा कुमार विजयनगरम बीसीसीआई अध्यक्ष थे जो साल 1954 से लेकर 1956 तक इस अहम पद पर रहे थे।

Trending



Cricket Scorecard

Advertisement