Srh vs kkr: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: स्टार्क ने की SRH की हालत की खस्ता, लगातार दो गेंदों में नितीश और अहमद को बनाया अपना शिकार, देखें Video
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने लगातार दो गेंदों में नितीश रेड्डी (Nitish Reddy) और शाहबाज़ अहमद (Shahbaz Ahmed) को आउट कर दिया। स्टार्क अगर अगले ओवर की पहली गेंद पर विकेट ले लेते है तो हैट्रिक पूरी कर लेंगे। क्वालीफायर 1 नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पारी का 5वां और अपना तीसरा ओवर करने आये स्टार्क ने 5वीं गेंद शार्ट आउटसाइड ऑफ डाली। रेड्डी ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी और बाहरी किनारा लेते हुए ऊपर हवा में चली गयी। इस गेंद को विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने आसानी से पकड़ लिया। रेड्डी ने 10 गेंद में एक चौके की मदद से 10 रन बनाये। स्टार्क ने इसके बाद आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के पास क्रॉस सीम से डाली। शाहबाज़ अहमद ने इस गेंद पर डीप थर्ड मैन पर खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए मिडिल स्टंप से जा टकराई और वो गोल्डन डक पर आउट हो। गए Read More...