Srh vs kkr: Cricket News & Match Updates
WATCH: 'वरुण चक्रवर्ती की धड़कन पहुंच गई थी 200 के पास', आखिरी ओवर में उड़ गया था चेहरे का रंग
आईपीएल 2023 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 171 रन बनाए लेकिन जब हैदराबाद की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वो 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाए और 5 रन से मैच हार गए।
हालांकि, इस जीत के असली हीरो केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे जिन्होंने हैदराबाद के सामने आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बनने दिए। वरुण ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 20 रन दिए और एक विकेट लिया। उन्हें उनकी इस शानदार गेंदबाजी के चलते मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। इस मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि आखिरी ओवर में उनका हाल कैसा था तो उन्होंने कहा कि उनकी धड़कन 200 को छू रही थी। Read More...