Sri lanka vs bangladesh: Cricket News & Match Updates
SL vs BAN: श्रीलंका ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 122 रन से रौंदा,सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
कोलंबो, 31 जुलाई | श्रीलंका ने बुधवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को 122 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नकुसान पर 294 रन बनाए थे। बांग्लादेश की टीम 36 ओवरों में 172 रनों पर ही ढेर हो गई।
बांग्लादेश के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई के अंक में पहुंच सके। उसके लिए सबसे ज्यादा 69 रन सौम्य सरकार ने बनाए। अपनी पारी में सरकार ने 86 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। उनके अलावा ताइजुल इस्लाम 39 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 28 गेंदें खेलीं तथा पांच चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज अनामुल हक (14) और मुश्फीकुर रहीम (10) ही दहाई के आंकड़े में पहुंच पाए। Read More...