Sri lanka vs bangladesh: Cricket News & Match Updates
SL vs BAN: बांग्लादेश की हार नहीं झेल पाया छोटा बच्चा, मां ने पोछे बहते आंसू
Sri Lanka vs Bangladesh: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एशिया कप के इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबले में से एक खेला गया। मैदान पर खिलाड़ियों के अलावा फैंस के इमोशन भी बाल्टी भर-भरकर छलके। आखिरी ओवर तक चले इस सांसे रोक देने वाले मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया और एशिया कप 2022 के सुपर-4 में जगह बना ली। मैच खत्म होने के बाद मैदान पर ऐसे क्षण देखने को मिले जो इस मैच की पूरी कहानी सीधे शब्दों में बयां करती है। बांग्लादेश का मासूम फैन छोटा सा बच्चा अपने आंसू नहीं रोक पाया और बांग्ला टाइगर की हार के बाद रोने लगा।
ये दृश्य काफी भाव-विभोर कर देने वाला था। नन्हे बच्चे की मां को उसके आंसू पोछते हुए देखा गया। वहीं बच्चे की आंखों से टप-टप करके आंसू बहते ही जा रहे थे। ये इस मैच के नतीजे के बाद एक सीन था जहां एक तरफ एक बच्चा रो रहा था वहीं दूसरी तरफ एक और बच्चा था जो श्रीलंका की जीत के बाद खुशी के मारे चीख-चीखकर सेलिब्रेट करता हुआ नजर आया। Read More...