Sri lanka
ऑस्ट्रेलियाई युवा कुर्टिस पेटरसन ने जमाया पहला शतक, स्टेडियम में मौजूद परिवार ने दिया ऐसा रिएक्शन
2 फरवरी। आस्ट्रेलिया ने यहां मानुका ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जोए बर्न्स (180), ट्रेविस हेड (161) और कुर्टिस पेटरसन (नाबाद 114) के शतकों के दम पर आस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 534 रनों पर घोषित की। दिन का खेल खत्म होने तक उसने श्रीलंका के तीन विकेट 123 रनों पर ही चटका दिए हैं।
स्टम्प्स तक कुशल परेरा 11 और धनंजय डी सिल्वा एक रन बनाकर खेल रहे हैं। आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 384 रनों के साथ की थी।
बर्न्स अपने खाते में आठ रन और जोड़कर पवेलियन लौट लिए। बर्न्स को 404 के कुल स्कोर पर रजिथा ने बोल्ड किया। उन्होंने अपनी पारी में 260 गेंदों का सामना किया और 27 चौके मारे।
इसके बाद आस्ट्रेलिया ने कोई और विकेट नहीं खोया। पहले दिन नाबाद लौटने वाले पेटरसन ने अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। अपनी पारी में उन्होंने 192 गेंदों का सामना किया और 14 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया।
पेटरसन ने कप्तान टिम पेन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। 534 के कुल स्कोर पर आस्ट्रेलिया ने अपनी पारी घोषित कर दी। अर्धशतक से पांच रन दूर रहने वाले पेन ने 114 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए।
अपनी पहली पारी खेलने उतरी श्रीलंका को अच्छी शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और लाहिरू थिरिमाने ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़ लिए थे। तभी पैट कमिंस की एक बाउंसर करुणारत्ने को लगी और कुछ देर बाद वह स्ट्रैचर पर मैदान छोड़ गए। वह 46 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए।
90 के कुल स्कोर पर नाथन लॉयन ने थिरिमाने को पवेलियन भेज दिया। अपनी 41 रनों की पारी में उन्होंने 105 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए।
इसके बाद श्रीलंका ने 101 के कुल स्कोर पर कुशल मेंडिस (6) और 120 के कुल स्कोर पर दिनेश चंडीमल (15) के विकेट खो दिए।
Related Cricket News on Sri lanka
-
WATCH: श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने हुए गंभीर हादसे का शिकार, क्रिकेट जगत में छाई मायूसी
2 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने हादसे का शिकार हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस की एक बाउंसर दिमुथ करुणारत्ने के गर्दन पर जा लगी... ...
-
AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया ने 534 रन का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित की,इन 3 बल्लेबाजों ने जड़ा…
2 फरवरी,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 534 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। ...
-
कमिंस की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 40…
26 जनवरी। पैट कमिंस की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने यहां ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को ही श्रीलंका को पारी और 40 रनों से हरा ...
-
ब्रिसबेन टेस्ट : श्रीलंका की पारी 144 रनों पर सिमटी
ब्रिसबेन, 24 जनवरी - तेज गेंदबाज पैट कमिंस और झाए रिचर्डसन की दमदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम यहां जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में महज 144 ...
-
श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का चकित करने वाला फैसला, 2 vice captains नियुक्त…
22 जनवरी। श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 उप- कप्तान नियुक्त किए हैं। ट्रेविस हेड और पैट्रिक कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई टीम का उपकप्तान बनाया गया है। श्रीलंका की टीम ...
-
AUS vs SL: मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ श्रीलंका का यह खिलाड़ी
कोलंबो, 20 जनवरी (CRICKETNMORE)| श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से बाहर हो गए हैं। स्कैन में पता चला है कि उनकी मांसपेशियों ...
-
AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस प्लान के साथ उतरेगी श्रीलंका,कप्तान चंडीमल ने किया…
होबार्ट, 16 जनवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने अपने बल्लेबाजों से पहली पारी में मेजबान टीम के खिलाफ 300 से अधिक ...
-
न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में श्रीलंका को 35 रनों से दी मात, इस खिलाड़ी ने खेली धमाकेदार पारी
11 जनवरी। न्यूजीलैंड ने यहां ईडन पार्क पर खेले गए इकलौते टी-20 मैच में शुक्रवार को श्रीलंका को 35 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने डग ब्रैसवेल की 26 गेंद पर 44 रन और पदार्पण ...
-
भारत से सीरीज हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से दो दिग्गज…
9 जनवरी। श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। ओस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच समेत पीटर हैंड्सकॉम्ब, ...
-
श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, नए युवा बल्लेबाज को मिला मौका
9 जनवरी। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर दी गई है। विक्टोरियन बल्लेबाज विल पुकोवस्की को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में मौका मिला है। युवा विल पुकोवस्की श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट ...
-
NZ vs SL: 13 गेंदों में 47 रन की तूफानी करने वाली जेम्स नीशम श्रीलंका के खिलाफ टी-20…
नेल्सन, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विस्फोटक वापसी करने वाले न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम श्रीलंका के साथ शुक्रवार होने वाले एकमात्र टी-20 मैच में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट... ...
-
NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 115 रनों से रौंदकर जीती सीरीज,इन 2 बल्लेबाजों…
नेल्सन, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| रॉस टेलर (137) और हैनरी निकोल्स (124) की शतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने मंगलवार को श्रीलंका को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 115 रनों से हरा दिया। सेक्सटन ...
-
NZ vs SL: रॉस टेलर,हेनरी निकोलस के धमाकेदार शतक से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामनें रखा 365 रनों…
8 जनवरी,(CRICKETNMORE)। रॉस टेलर औऱ हेनरी निकोलस के शानदार शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने सैक्सटन ओवल में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका को जीत के लिए 365 रनों का लक्ष्य ...
-
RECORD: थिसारा परेरा ने 73 गेंदों में 140 रन तूफानी पारी खेल रचा इतिहास,तोड़ा 23 साल पुराना महारिकॉर्ड
5 जनवरी,(CRICKETNMORE)। थिसारा परेरा के तूफानी शतक के बावजूद भी श्रीलंका बे ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड के 319 रनों के जवाब ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15